वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर,सहारनपुर द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक,नगर व एएसपी, सहारनपुर के निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक मंडी, सहारनपुर के कुशल नेतृत्व में दिनांक 02/3.02.2022 की रात्रि को थाना मंडी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर हयात कालोनी खाताखेड़ी वुडन सिटी के नवनिर्मित मकान में अवैध थ्री-फोर्थ रायफल / कंट्री मेड पिस्टल/तमंचे बनाने की फैक्ट्री को चलाते समय अभि0 *1-मोहसीन उर्फ राजा पुत्र रहमान नि0 गली नम्बर 16 पीर वाली गली निकट बरेलवियों का मदरसा थाना मंडी, *(राजा पूर्व में भी शस्त्र फैक्ट्री में जेल गया था।)*
2-शहजाद उर्फ भूरा पुत्र मेहंदी हसन निवासी- राहत कालोनी निकट गैस गोदाम थाना मंडी जनपद सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया है। मौके से तीसरा अभियुक्त शफीक पुत्र लतीफ निवासी गली नम्बर 25 खाताखेड़ी निकट नूर मस्जिद थाना मंडी फरार हो गया है। शफीक के नाम से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तमंचे बिकते हैं।
मौके से 23 कंट्री मेड पिस्टल/ तमंचे 315/312बोर, 07 रायफल डबल बैरल कंट्री मेड, 02 रायफल 315 बोर, एक डबल बैरल 315 बोर,
37 अर्ध निर्मित छोटी-बड़ी बैरल रायफल 12 बोर, 10 अर्धनिर्मित बैरल 315 बोर छोटी, 09 अधबने तमंचे 312 बोर, 06 पौनिया रायफल अर्धनिर्मित, एक बंदूक अर्धनिर्मित 312 बोर, 46 खोखा कारतूस, 56 जिंदा कारतूस 315/312 बोर, एक बड़ी व दो छोटी वेल्डिंग मशीन, छोटी खराद मशीन, ग्लेंडर मशीन, दो बर्मा ड्रिल मशीन, दो गलेन्डर, 46 कारतूस जिंदा 312 बोर, 35 कारतूस 315 बोर, 45 खोखा कारतूस सहित अन्य उपकरण सहित रात 9:25 बजे गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मंडी में विधिक कार्रवाई की गई है। अभियुक्तों को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पताः-
1-मोहसीन उर्फ राजा पुत्र रहमान नि0 गली नम्बर 16 पीर वाली गली थान मंडी सहरनपुर।
2-शहजाद उर्फ भूरा पुत्र महानदी हसन नि0 हयात कालोनी निकट गैस गोदाम थाना मंडी सहारनपुर।
3-शफीक पुत्र लतीफ निवासी गली नम्बर 25 खाताखेड़ी निकट नूर मस्जिद थाना मंडी (फरार)
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1-प्रभारी निरीक्षक अवनीश गौतम।
2-उ0नि0 राजकुमार सिह।
3-उ0नि0विनीत चौधरी ।
4-उ0नि0 रोबिन राठी।
5-है0का0 अमित राठी।
6-का0 सुशील कुमार।
7- का0 रिंकू।
8-का0 विवेक।
9-का0 आशीष मोतला।
10-का0 सचिन।
11-का0 सचिन शर्मा।
——————– शहजाद उर्फ भूरा का आपराधिक इतिहासः-
1-मु0अ0सं0 68/2017 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट अधिनियम थाना मंडी, सहारनपुर।
2-मु0अ0सं0 502/2016 धारा 25/27 एक्साइज अधिनियम थाना मंडी सहारनपुर।
3-मु0आ0स0. 239/2021 13 जी एक्ट।
4-मु0 आ0 स0. 496/2016 धारा 302, 394 आईपीसी।
5-मु0आ0स0. 299/2008 धारा 489 ए, सी, डी व ई।
राजा का आपराधिक इतिहास
1- मु0अ0सं0 188/2003 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट सहारनपुर।
2-मु0अ0सं0 245/2006 4/25 आर्म्स एक्ट सहारनपुर।
3-मु0अ0सं0 444/2006 धारा 3/5/25 आर्म्स
4-मु0अ0सं0 97/2010 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट।
5-मु0अ0सं0 479/2010 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट।
6-मु0अ0सं0 53/2011 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट
7-मु0आ0 128/2011 धारा 110 जी।
8-मु0अ0सं0 495/2011 धारा 13 जी एक्ट।
9-मु0अ0सं0 181/2013 धारा 3/4/25 एक्ट।
10-मु0अ0सं0 355/2013 धारा 398, 401।
11-मु0अ0सं0 174/2018 धारा 18/20 एक्ट।
12-मु0अ0सं0 261/2020 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट।