Home / News / सहारनपुरआबकारी विभागसरसावा चेक पोस्ट पर अचानक उप आबकारी आयुक्त ने चलाया चेकिंग अभियान

सहारनपुरआबकारी विभागसरसावा चेक पोस्ट पर अचानक उप आबकारी आयुक्त ने चलाया चेकिंग अभियान

खबर
त्योहारों के मध्य नजर आबकारी विभाग के उच्च अधिकारियों ने रणनीति के तहत सरसावा चेक पोस्ट से लेकर मुजफ्फरनगर शामली के चेक पोस्टों पर अचानक की छापेमारी
आज उप आबकारी आयुक्त सुधीर कुमार बिना सूचना दिए गुप्त तरीके से सरसावा चेक पोस्ट पर चेकिंग अभियान चलाया और चेक पोस्ट पर लगे आबकारी निरीक्षकों की टीम का भी निरीक्षण किया
पंजाब हरियाणा चंडीगढ़ से आने वाले बड़े वाहनों की चेकिंग की गई जिससे कि इन राज्यों की शराब उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, अन्य राज्यों में प्रवेश न कर जाए
उप आबकारी आयुक्त सुधीर कुमार ने बताया आबकारी आयुक्त डॉ आदर्श सिंह ने साफ कह रखा है हरियाणा पंजाब चंडीगढ़ की शराब चेक पोस्टों के द्वारा उत्तर प्रदेश में दाखिल न होने पाए और चेक पोस्टों पर कड़ी निगरानी और 24 घंटे आबकारी विभाग की टीम लगी रहेगी अगर कोई भी लापरवाही हुई तो टीम के ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी
उप आबकारी आयुक्त सुधीर कुमार ने बताया सेक्टर और सर्किलो के आबकारी निरीक्षकों को आदेश कर दिया गया है की कच्ची शराब, और हरियाणा की देसी शराब, गांव देहातों में बिल्कुल भी बिकने ना दी जाए क्योंकि आगे त्योहार आ रहे हैं और इस पर कड़ी निगरानी की जाए और शादी वर्दी में भी आबकारी सिपाहियों को गांव देहातों में निगरानी करवाई जाए
आज टीम में आबकारी सिपाही शशांक, आबकारी सिपाही मनदीप, आबकारी सिपाही मोहसिन, आबकारी सिपाही अमित वर्मा मौजूद रहे
रिपोर्ट
नीरज जॉय

Tagged:
[post-views]
Share
Now