सहारनपुर: डीआईजी और एसएसपी ने थाना जनकपुरी का किया वार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं

सहारनपुर, पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) अजय कुमार साहनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रोहित सिंह साजवाण और पुलिस अधीक्षक नगर (एसपी सिटी) व्योम बिंदल ने थाना जनकपुरी का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने थाने की कार्यप्रणाली, व्यवस्थाओं और अभिलेखों की गहन जांच की।
निरीक्षण में थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, बंदीगृह, मैस, मालखाना, शस्त्रों के रखरखाव व संचालन, सीसीटीवी कैमरों और थाना अभिलेखों का बारीकी से जायजा लिया गया। इसके साथ ही अपराध की स्थिति और लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की गई। डीआईजी और एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को व्यवस्थाओं में सुधार और कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
यह निरीक्षण पुलिस प्रशासन की पारदर्शिता और प्रभावी कार्यशैली सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। स्थानीय स्तर पर थानों की कार्यप्रणाली को बेहतर करने के लिए इस तरह के निरीक्षण समय-समय पर किए जाते हैं।
रिपोर्ट Naim.sagar

Share
Now