भगत से मुलाकात करने पहुचे सफाई कर्मचारी, बाले- आश्वासन नहीं समाधान चाहिए…..

निकायों व दूसरे विभागों में सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति में ठेका प्रथा बंद करने की मांग को लेकर देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारी बुधवार को शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत से मिले। कहा कि ठेका प्रथा कर्मचारियों को उनके अधिकारों व हकों से वंचित करती है। इस तरह की व्यवस्था को पूरी तरह समाप्त किया जाना चाहिए।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष राहत मसीह ने कहा कि कर्मचारियों के वेतन, भत्ते, नियुक्ति समेत अन्य जरूरी समस्याओं का भी समाधान किया जाना जरूरी है। इस मामले में सरकारें लगातार झूठे आश्वासन देते आई हैं। कई बार चेताने के बाद भी शासन स्तर से गंभीर कार्यवाही नहीं होने के विरोध में संघ ने प्रदेश व्यापी आंदोलन का एलान किया है। चरणबद्ध आंदोलन को आगे बेमियादी हड़ताल में तब्दील कर दिया जाएगा। मंत्री बंशीधर भगत ने कहा कि उन्होंने हाल में विभाग की जिम्मेदारी संभाली है।  

अधिकारियों के साथ गंभीरता से चर्चा के बाद कर्मचारियों की समस्याओं का हल निकालने का भरोसा दिलाया। इस पर कर्मचारियों ने कहा कि इस बार उन्हें आश्वासन नहीं समाधान चाहिए। मिलने वालों में संघ के संस्थापक बांके लाल, प्रदेश उपाध्यक्ष चैधरी अमरदीप, प्रदेश संगठन मंत्री अमित कुमार, विजय पाल, शाखा अध्यक्ष जय प्रकाश, महामंत्री रामू भारती, आशीष, रोहित टांक, राजकुमार, अशोक, रवि चिंडालिया, दिनेश, सिद्धार्थ आदि मौजूद रहे।

Share
Now