Home / Breaking News / दुखद खबर : नहीं रही मशहूर गायिका आशा भोसले 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा….

दुखद खबर : नहीं रही मशहूर गायिका आशा भोसले 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा….

भारतीय संगीत की वो आवाज, जिसने पीढ़ियों को जोडा आज खामोश हो गई। मशहूर गायिका आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके जाने से संगीत जगत में गहरा शोक है।
लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहीं आशा भोसले ने आखिरकार जिंदगी की जंग हार दी। उन्होंने अपने करियर में हजारों गानों को अपनी आवाज दी और हर दौर में खुद को साबित किया।
फिल्मी गानों से लेकर ग़ज़लों, भजनों और पॉप म्यूजिक तक—उन्होंने हर शैली में अपनी अलग पहचान बनाई। उनकी आवाज में वो जादू था जो हर पीढ़ी को जोड़ देता था।
सात दशक से ज्यादा लंबे करियर में उन्होंने ना सिर्फ हिंदी, बल्कि कई भाषाओं में गाने गाकर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया।

उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री, संगीत जगत और उनके चाहने वालों में शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

आशा भोसले सिर्फ एक नाम नहीं, एक युग थीं… और उनका संगीत हमेशा जिंदा रहेगा।

Tagged:
[post-views]
Share
Now