विधानसभा चुनाव की कमाई से रोडवेज खरीदेगा 2500 बसे, सरकार से की ये बड़ी मांग….

रोडवेज इस बार विधानसभा चुनाव की कमाई से 2500 नई बसें खरीदेगा। ये बसें साधारण मॉडल की होंगी, जिनसे आने वाले दिनों में यात्रियों का सफर राहत भरा होगा। बदले में इतनी ही खटारा बसें रूट से हटाकर नीलाम की जाएंगी। नई बसों की चेचिस खरीदने में करीब 300 करोड़ और बॉडी बनवाने में 200 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

इस रकम के लिए पैसों की व्यवस्था के लिए परिवहन निगम प्रशासन जुट गया है। निगम प्रशासन ने शासन को पत्र भेजकर बसों के किराये के रूप में 477 करोड़ एडवांस मांगे हैं, जिससे चुनाव खत्म होते ही बसों की खरीद शुरू की सके। अफसरों की मानें तो नई बसें सड़क पर उतारने में सवा साल का समय लगेगा। इन बसों से रोजाना डेढ़ से दो लाख यात्री सफर कर सकेंगे।

परिवहन निगम अधिकारियों की मुताबिक चेयरमैन की वार्ता में ढाई हजार नई बसें खरीदने पर सहमति बन गई है। बसों के चेचिस खरीद के लिए कार्यवृत तैयार की जा रही है। पहले चरण में 150 बसें खरीदने की प्रक्रिया चुनाव के पहले शुरू भी हो गई।

काफी बसें पुरानी हो गई हैं, इसलिए ढाई हजार नई बसों को खरीदने पर निर्णय है। इनको शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में चलाया जाएगा।

Share
Now