RJD Meeting:
बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद तेजस्वी यादव ने राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेताओं के साथ समीक्षा बैठक की। यह बैठक लगभग चार घंटे चली। बैठक के दौरान बिहार चुनाव में मिली हार की विस्तृत समीक्षा की गई और इसके बाद तेजस्वी यादव को विधायक दल का नेता चुना गया।
बैठक में विधायक आलोक मेहता ने कहा कि चुनाव में गड़बड़ी हुई है, इसी कारण इतना चौंकाने वाला परिणाम सामने आया है। साथ ही चुनाव परिणाम को लेकर कोर्ट जाने पर भी चर्चा हुई, जिस पर महागठबंधन के अन्य नेताओं की राय भी ली जाएगी।
राजद की बैठक समाप्त होने के बाद RJD नेता शक्ति सिंह यादव ने मीडिया से बताया कि सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से तेजस्वी यादव को विधायक दल का नेता चुन लिया है। समीक्षा बैठक में सभी नेताओं ने अपनी-अपनी बातें रखीं और जनादेश पर भी अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जो जनादेश आया है, उसे न बिहार की जनता स्वीकार कर पा रही है और न ही नेता।






