Join Us

विकास दुबे की पत्नी ऋचा बोली- पुलिसकर्मियों की जान लेने के बाद अगर विकास मेरे सामने आता- तो मैं खुद उसकी जान ले लेती….

  • गैंगस्टर विकास दुबे पुलिस एनकाउंटर में मारा जा चुका है. विकास दुबे और उसकी टीम ने कानपुर एनकाउंटर में 8 पुलिसकर्मियों की जान ले ली थी.
  • विकास की पत्नी ने कई बड़े खुलासे किए हैं
  • कहा मैं विकास दुबे को अपराध से रोकती थी
  • मैं अपने बच्चों की जिंदगी को लेकर बहुत चिंतित थी इसलिए विकास दुबे से दूर रहती थी

यूपी के कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का गुनहगार विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे कहा कि अगर ऐसी घटना के बाद विकास दुबे मेरे सामने होता तो खुद उसको गोली मार देती। टीवी चैनल आजतक से बातचीत में विकास दुबे की पत्नी ने कहा कि विकास ने बहुत बड़ा अपराध किया था। ऐसे में उसको माफ करने का कोई मतलब नहीं है।

ऋचा दुबे ने बताया कि कानपुर कांड के बाद विकास ने रात दो बजे फोन किया था और बताया था कि उसका गांव में झगड़ा हो गया है वह बच्चों के साथ घर से भाग जाए। ऋचा दुबे ने बताया कि इसके बाद घर दोनों बच्चों के साथ पैदल ही घर से निकल गई। पास के एक प्लाजा में उसने सात रातें बिताईं। दिन में इधर उधर टहल कर समय बिताती थी। रात में प्लाजा में सोने जाती थी। विकास की पत्नी रिचा ने बताया कि उसे कानपुर कांड की जानकारी बस स्टैंड पर टीवी देखकर उन्हें जानकारी मिली। टीवी चैनल से बातचीत में ऋचा दुबे ने कई खुलासे किए।

  उसने बताया कि वह सिर्फ अपने बच्चों को पाल रही थी। अपराध से कोई लेना-देना नहीं है। बच्चों को मैं अपराधिक माहौल से दूर रखना चाहती थी। बच्चों को मिलवाने के लिए ही सिर्फ गांव जाती थी। मेरे जीवन का लक्ष्य सिर्फ और सिर्फ मेरे बच्चे हैं। ऋचा दुबे ने विकास दुबे के द्वारा मारे गए पुलिसकर्मियों के परिजनों से माफी भी मांगी। ऋचा दुबे ने कहा कि उसे भी पुलिस पर हमला होने का दुख है। पुलिस हमारी रक्षक है। 

Share
Now