आगरा स्थित होटल में जिस्मफरोशी का खुलासा ! घंटों के हिसाब से होती थी लड़कियों की….

आगरा के ताज व्यू स्थित होटल श्यामजी रेस्टोरेंट में देह व्यापार काफी समय से चल रहा था। ग्राहक होटल में आते थे। युवतियों को देखने के बाद कमरों में जाते थे। घंटे के हिसाब से बुकिंग की जाती थी। ग्राहक की कोई एंट्री नहीं होती थी। एक हजार रुपये तक लिए जाते थे। पुलिस को यह जानकारी संचालक से पूछताछ में हुई है। पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया। शनिवार को संचालक, ग्राहक और पांचों युवतियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।

शुक्रवार शाम को पुलिस ने होटल श्याम जी रेस्टोरेंट में छापा मारा था। होटल के पांच कमरों से पांच युवती, एक ग्राहक बनिया और संचालक श्याम सिंह मिले थे। आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई थी। देह व्यापार की पुष्टि होने पर सीओ सदर अर्चना सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपियों कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिए गए।

सीओ सदर अर्चना सिंह ने बताया कि युवतियां शादीशुदा हैं। एक युवती ने बाकी का संपर्क होटल संचालक से कराया था। पूछताछ में युवतियों ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। वह घर से काम के बहाने निकलती थीं। देह व्यापार करती थीं।

होटल में आने वाले ग्राहक से एक हजार रुपये तय होते थे। 500 रुपये युवती को मिलते थे, जबकि 500 रुपये संचालक अपने पास रखता था। घंटे के हिसाब से बुकिंग होती थी। संचालक श्याम कई साल से होटल चला रहा है। बेसमेंट में दुकान हैं।

ताजनगरी के कई और होटल होंगे चिह्नित
ताजनगरी में देह व्यापार पकड़े जाने का यह पहला मामला नहीं है। एक बार फिर पुलिस ने होटल में यह पकड़ा है। इस पर पुलिस अधिकारियों ने होटल चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। गली और मोहल्लों में होटल खुले हैं। इनको पुलिस चेक करेगी।

Share
Now