रिपोर्ट-रजत मल्होत्रा
संभल। पुलिस अधीक्षक संभल विकास चन्द्र त्रिपाठी, व अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) मनोज कुमार रावत,के कुशल निर्देशन में थाना साइबर क्राइम टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है।
थाने पर पंजीकृत मु0अ0सं0 05/2026 धारा 318(4), 319(2), 308 BNS व 66 IT Act में वादी के 6 लाख रुपये वापस कराए गए हैं।
घटना का संक्षिप्त विवरण – वादी सेवानिवृत्त उ0प्र0 पुलिस उप निरीक्षक नरेन्द्र कुमार पुत्र प्रकाश चन्द, उम्र लगभग 70 वर्ष, निवासी मौ0 धोबियान चंदौसी, थाना चंदौसी को अज्ञात ठग ने खुद को कानून अधिकारी बताकर ऑनलाइन शारीरिक क्षति पहुंचाने व हाउस अरेस्ट करने की धमकी देकर पेंशन की 16 लाख रुपये की धनराशि ठग ली थी।
जिस पर साइबर थाना संभल पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। प्रभारी निरीक्षक / विवेचक मय टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए अलग-अलग राज्यों में टीम भेजकर ग्वालियर के खाता धारक प्रिन्स कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी निर्मल मोहल्ला वार्ड नं0 06 करुवा व थाना कलायत कैथल हरियाणा (हाल पता पृथ्वी नगर सिरोल रोड नियर इण्डसइण्ड बैंक थाना सिरोल जनपद ग्वालियर म0प्र0) के खाते में गए 6 लाख रुपये बरामद किए।
पूछताछ में ज्ञात हुआ कि प्रिन्स कुमार ने गूगल पर Next Zen Finance नाम की कंपनी की वेबसाइट पर ऑनलाइन लोन अप्लाई किया था और 6 लाख रुपये को अपने लोन का पैसा समझकर उपयोग में ले लिया था।
ग्वालियर गई टीम के अथक प्रयास से प्रिन्स कुमार को थाना साइबर क्राइम संभल लाया गया और उसके खाते में आई 6 लाख रुपये की धनराशि को RTGS के माध्यम से वादी नरेन्द्र कुमार के खाते में ट्रांसफर कराया गया।
बरामद करने वाली टीम –
- निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह, साइबर क्राइम थाना संभल
- उ0नि0 महेश कुमार
- उ0नि0 सुधीर कुमार भाटी
- आरक्षी 371 आकाश पवार
- आरक्षी 68 रितेश कुमार






