Home / Breaking News / SDRF का भुगतान नहीं होने से 4 बार NIT का विरोध, भुगतान तक जारी रहेगा विरोध

SDRF का भुगतान नहीं होने से 4 बार NIT का विरोध, भुगतान तक जारी रहेगा विरोध

झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट

SDRF का भुगतान नहीं होने से 4 बार NIT का विरोध, भुगतान तक जारी रहेगा विरोध

झालावाड़। वर्ष 2025 में राज्य आपदा मोचन निधि (SDRF) के तहत विद्यालयों में कराए गए मरम्मत एवं अन्य कार्यों का भुगतान लंबे समय से लंबित है। संबंधित ठेकेदारों द्वारा अपने कार्य पूर्ण किए जाने के बावजूद भुगतान नहीं होने के कारण उनमें रोष है।
लंबित भुगतान को लेकर ठेकेदारों द्वारा अब तक 4 बार NIT का विरोध किया जा चुका है। ठेकेदारों का कहना है कि पुराने कार्यों का भुगतान लंबित रहने के बावजूद नए कार्यों के लिए बार-बार NIT जारी की जा रही हैं, जिससे पहले से कार्य कर रहे ठेकेदारों के सामने आर्थिक परेशानी बनी हुई है।
ठेकेदारों ने स्पष्ट किया है कि जब तक SDRF के लंबित भुगतान का निस्तारण नहीं किया जाता, तब तक NIT का विरोध जारी रहेगा और नए कार्यों में सहयोग नहीं किया जाएगा।
ठेकेदारों ने संबंधित अधिकारियों से निवेदन किया है कि लंबित SDRF भुगतान का शीघ्र निस्तारण करवाकर भुगतान जारी करवाया जाए, ताकि ठेकेदारों को राहत मिल सके और आगामी कार्य भी सुचारू रूप से संचालित हो सकें।
ठेकेदारों की मांग स्पष्ट है – पहले पुराने कार्यों का लंबित भुगतान किया जाए, उसके बाद नए कार्यों की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाए।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now