Join Us

पंजाब में गिरफ्तार किसान नेताओं की रिहाई, डल्लेवाल ने तोड़ा अनशन, AAP पर कसा तंज….

पंजाब में गिरफ्तार किए गए किसान नेताओं को शुक्रवार को रिहा कर दिया गया। इनमें सरवन सिंह पंधेर, अभिमन्यु कोहाड़ और काका सिंह कोटड़ा शामिल हैं। किसान नेता जगजीत डल्लेवाल ने भी आठ दिन बाद अपना अनिश्चितकालीन उपवास समाप्त कर दिया। उन्होंने पानी पीकर अनशन समाप्त किया।

बता दे की किसान नेताओं को 19 मार्च को हिरासत में लिया गया था। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर केंद्रीय मंत्री समूह से मुलाकात की थी। उनकी मांगों में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) और फसल ऋण माफी शामिल हैं। पंजाब के AG गुरमिंदर सिंह ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि जगजीत डल्लेवाल ने अपना अनिश्चितकालीन उपवास तोड़ दिया है। डल्लेवाल ने आठ दिनों के बाद पानी पिया। उन्होंने पंजाब सरकार के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ऐसा किया।

वही शुक्रवार को रिहा हुए कई किसान नेताओं ने पटियाला के एक गुरुद्वारे में प्रार्थना की। फिर वे अस्पताल में डल्लेवाल से मिले। उन्होंने कहा कि वे स्थिति का जायजा लेंगे और फिर आगे की कार्रवाई तय करेंगे।

रिपोर्ट:- कनक चौहान

Share
Now