Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

रेखा गुप्ता ने शपथ लेते ही किए प्रशासनिक बदलाव, अधिकारियों और कर्मचारियों को दिए ये अहम आदेश….

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शपथ लेते ही एक्शन मोड में आ गई हैं। उन्होंने शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है, जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने मूल विभागों में रिपोर्ट करने को कहा गया है। इसके अलावा, पूर्व मुख्यमंत्री और मंत्रियों के व्यक्तिगत स्टाफ की सेवाएं भी खत्म कर दी गई हैं।

बता दे की दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवहन मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने कहा है कि उन्होंने आज एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है, जिसमें स्वास्थ्य विभाग की खराब हालत पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि मोहल्ला क्लीनिकों की जांच की जाएगी, जिसमें दवाइयों में कमी से लेकर डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन तक की जांच की जाएगी। अगर गड़बड़ मिली तो कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा, डीटीसी की बसों का पूरा आकलन किया जाएगा, जिसमें बताया गया है कि 40 फीसदी बसें डिपो में हैं। नई बसें नहीं खरीदी गई हैं। इन सबकी जांच होगी। दिल्ली की पूर्व सरकार ने जिन अधिकारियों और कर्मचारियों को दूसरी जगह नियुक्ति किया था, उन्हें तुरंत अपने मूल विभागों में रिपोर्ट करने को कहा गया है। इसके साथ ही, पूर्व मुख्यमंत्री और मंत्रियों के व्यक्तिगत स्टाफ की सेवाएं भी खत्म कर दी गई हैं।

वही दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज दोपहर 12:30 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगी। वह दोपहर एक बजे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से और शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगी।

रिपोर्ट:- कनक चौहान

Share
Now