प्रदेश में बारिश का रेड अलर्ट। कुमाऊं मंडल के लिए चेतावनी जारी…..

प्रदेश में आज भी मौसम मिजाज बिगड़ा हुआ है। बारिश मुसिबत बन कर बरस रही है। वही भूस्खलन और मलबा आने से गंगोत्री-यमुनोत्री और बदरीनाथ हाईवे बंद हो गए हैं।

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे सिरोहबगड़ में भी बंद है। जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई है। वही केदारनाथ हाइवे पर भी जगह जगह पत्थर गिर रहे हैं।
हाईवे को खोलने का काम जारी है लेकिन बार-बार बारिश होने से मलबा हटाने में दिक्कतें आ रही हैं। वाहनों को सुरक्षा की दृष्टि से धरासू बैंड में पुलिस ने रोक दिया है।

बात करे उत्तरकाशी की तो हर्षिल घाटी के धराली में खीरगंगा उफान पर है। खीरगंगा के उफान पर आने से धराली बाजार को खतरा पैदा हो गया है।

साथ ही रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ मार्ग पर फाटा में सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। हाईवे पर एक बाइक हादसे का शिकार हो गई। जिसमें एक यात्री की मौत हो गई।


बारिश का रेड अलर्ट जारी—–

प्रदेशभर में चल रहे बारिश का क्रम आज भी जारी रहेगा। मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेशभर में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। खासकर, कुमाऊं मंडल के जनपदों में भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक चंपावत, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। बाकी जनपदों में कहीं-कहीं भारी से भारी वर्षा हो सकती है।

Share
Now