लोकतंत्र के महापर्व के तहत आज निर्वाचन आयोग की निगरानी में पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में मतदान संपन्न हुआ। पश्चिम बंगाल में पहले चरण के अंतर्गत 152 सीटों पर वोट डाले गए, जबकि तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर एक ही चरण में मतदान कराया गया।
शाम 6 बजे आधिकारिक तौर पर मतदान प्रक्रिया समाप्त हो गई, हालांकि कई स्थानों पर लाइन में लगे मतदाताओं को देर तक वोट डालने की अनुमति दी गई।
प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, इस बार दोनों राज्यों में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। निर्वाचन आयोग के ‘वोटर टर्नआउट’ मोबाइल ऐप पर रात 8 बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में 92 प्रतिशत से अधिक और तमिलनाडु में 85 प्रतिशत से ज्यादा मतदान दर्ज किया गया। आधिकारिक अंतिम मतदान प्रतिशत अभी जारी होना बाकी है।






