Home / Events / चित्रकूट -थाना बहिलपुरवा पुलिस द्वारा शराब के नशे में मारपीट कर हत्या करने के 02 आरोपी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया

चित्रकूट -थाना बहिलपुरवा पुलिस द्वारा शराब के नशे में मारपीट कर हत्या करने के 02 आरोपी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया

ब्यूरो संजय मिश्रा
चित्रकूट -पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में वाँछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बहिलपुरवा सत्यमपति त्रिपाठी व उनकी टीम द्वारा शराब के नशे में मारपीट कर हत्या करने के 02 आरोपी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। उल्लेखनीय है कि दिनाँक 20.04.2026 को वादिया श्रीमती गौरा देवी पत्नी शिवऔतार निवासी खाँच मजरा रुकमाबुजुर्ग थाना बहिलपुरवा द्वारा जनपद चित्रकूट द्वारा थाना बहिलपुरवा में तहरीर दी गयी थी कि दिनांक 16.04.2026 को मेरा लडका मनोज पटेल शाम करीब 07.00 बजे घर का सामान लेने बाजार गया था उसी समय गांव के ही संतोष पटेल पुत्र स्व0 मुन्ना प्रसाद व अजय उर्फ पप्पू पुत्र मतगंजन के साथ मेरा लडका संतोष के घर गया तीनो लोग शराब पीने लगे तीनो लोगो मे झगडा हो गया उसी समय मेरा लडका नशे की हालत में छत से नीचे गिर गया जिसे गंभीर चोटें आयी और वह बेहोश हो गया डर के मारे संतोष व अजय उर्फ पप्पू दोनो लोग मेरे पुत्र को प्राथमिक विद्यालय खाँच के पास ले गये और उसके ऊपर मोटर साईकिल रख दिया और मुझे सूचना दी कि आपके लडके का एक्सीडेन्ट हो गया है प्राथमिक विद्यालय के पास पड़ा है जिसे हमलोग बेहोशी की हालत में जिला अस्तपाल कर्वी ले गये जहां से डॉक्टरों द्वारा उसे प्रयागराज रेफर कर दिया मेरे पुत्र के होश में आने पर उसने बताया गया कि संतोष व अजय उपरोक्त के द्वारा उसे मारापीटा गया उसी झगडें में वह छत से गिर गया जिससे हाथ पैर व सर में गंभीर चोट आयी है। सूचना पर थाना बहिलपुरवा में मु0अ0स0 19/26 धारा 115(2),110 बीएनएस पंजीकृत किया गया। दिनांक 21.04.2026 को इलाज के दौरान मनोज पटेल उपरोक्त की मृत्यु हो गयी विवेचना में क्रम में मुकदमा उपरोक्त में धारा 103(1) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी एवं धारा 110 बीएनएस का लोप करते हुये धारा 238 बीएनएस की बढोत्तरी की गयी ।
आज दिनांक 23.04.2026 को थानाध्यक्ष बहिलपुरवा व उनकी टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0स0 19/26 धारा 103(1),115(2),238 बीएनएस के वांछित अभियुक्त 1. संतोष पटेल पुत्र स्व0 मुन्ना प्रसाद 2. अजय उर्फ पप्पू पुत्र मतगंजन निवासी खाँच मजरा रुकमाबुजुर्ग थाना बहिलपुरवा द्वारा जनपद चित्रकूट को देवांगना घाटी के पास समय 10.15 बजे गिरफ्तार किया गया।

[post-views]
Share
Now