Home / News / रसड़ा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह ने 40 वर्ष से चले आ रहे घर बंटवार विवाद को सुलझाया

रसड़ा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह ने 40 वर्ष से चले आ रहे घर बंटवार विवाद को सुलझाया

(रिपोर्ट-नेहाल अख्तर)
(Express news bharat)
(जिला संवाददता बलिया)

बलिया जनपद के रसड़ा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह ने अपने प्रशासनिक अनुभव का शानदार परिचय देते हुए दो भाईयों में घर बटवारा को लेकर चला आ रहा लगभग 40 वर्ष पुराना विवाद को आपसी समझौता से सुलझाने में सफलता अर्जित की है। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के डेहरी गांव में दो भाईयों में घर वंटवारा को लेकर विवाद चला आ रहा था। पिछले दिनों यह मामला थाना समाधान दिवस पर भी पहुंचा जहां उन्होंने पीड़ित पक्ष को भरोसा दिलाया कि वे स्वयं डेहरी गांव में पहुंचकर इस दिशा में पहल करेंगे। शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक ने दल-बल के साथ डेहरी गांव पहुंचकर आपसी समझौते से उक्त विवाद को समाप्त कर एक नजीर पेश किया है जिसकी पूरे दिन चर्चा होती रही।

Tagged:
[post-views]
Share
Now