Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

राम रहीम आएगा जेल से बाहर! 21 दिन की मिली पैरोल, पांचवीं बार यूपी में ……

दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहा राम रहीम एक बार फिर से जेल से बाहर आएगा।

आपको बता दें उनकी 21 दिन की अर्जी मंजूर हो गई है। 21 दिन के लिए राम रहीम फिर से जेल से बाहर आएगा। इससे पहले भी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम कई बार पैरोल पर बाहर आ चुका है।

सुनारिया जेल में हत्या और दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पांचवीं बार यूपी के बरनावा के आश्रम में पैरोल पर जा सकता है।

वही डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम पिछले साल 17 जून को 30 दिन, 15 अक्तूबर को 40 दिन और इस साल 21 जनवरी को 40 दिन, 20 जुलाई को 30 दिन का पैरोल लेकर बरनावा के आश्रम में रहा। डेरा प्रमुख के पैरोल के लिए एक बार फिर रोहतक प्रशासन को अर्जी दी गई।

जिसके बाद रोहतक प्रशासन ने बागपत प्रशासन से पैरोल का समय बिताने के आचरण के बारे में आख्या रिपोर्ट मांगी। बिनौली थाने से आख्या रिपोर्ट भेज दी गई है। इंस्पेक्टर का कहना है कि डेरा प्रमुख के पूर्व के पैरोल संबंधी आख्या मांगी गई थी, जिसको भेज दिया गया है।

Share
Now