March 27, 2023

Express News Bharat

Express News Bharat 24×7 National Hindi News Channel.

पैरोल पर आए राम रहीम फिर विवादों में ! वीडियो हुआ वायरल तिरंगे वाली फेंकी थी…..

डेरा सच्चा सौदा सिरसा चीफ राम रहीम तलवार से केक काटने के बाद नए विवाद में घिर गया है। राम रहीम ने गणतंत्र दिवस से एक दिन सोशल मीडिया में एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें ‌वह तिरंगे के पैटर्न वाली बोतल इस्तेमाल कर रहा है। ऑर्गेनिक सब्जियां तैयार करने का डेमो देने के बाद राम रहीन ने बोतल को नीचे फेंक दिया था। अब डेरा चीफ इस विवाद पर सफाई दे रहा है।

साध्वी यौन शोषण और हत्या के तीन केस में 20-20 साल की सजा काट रहा राम रहीम 40 दिन की पैरोल पर UP के बरनावा आश्रम में है। वह हर दिन सत्संग और दैनिक कामकाज की वीडियो बना रहा है। इसी सीरीज में उसने 25 जनवरी की सुबह ऑर्गेनिक सब्जियां बनाने का एक वीडियो जारी किया था। तिरंगे के पैटर्न वाली बोतल इसी वीडियो में दिखाई गई थी।

डेरा चीफ बोला- बोतल तीन रंग की, तिरंगा नहीं
विवाद के बाद राम रहीम ने कहा है- हमने रंग-बिरंगी बोतलें दिखाई थीं। किसी बोतल में तिरंगा नहीं था। उनमें तिरंगा रंग था। आपसे गुजारिश है तिरंगा मत बनाना, अशोक चक्र नहीं बनाना, क्योंकि उसमें गोबर भी डलता है, मिट्‌टी भी डलती है। बोतल में तिरंगा नहीं था, सिर्फ तीन रंग थे। हमने आपको दिखाया था कि ऐसे भी बना सकते हैं। बच्चों तिरंगा नहीं बनाना। तीन रंग इस्तेमाल कर सकते हैं।

Share
Now