राजस्थान में विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस आज अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस वार रूम से कांग्रेस पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया।
आईए जानते है क्या है कांग्रेस का घोषणा पत्र —
प्रदेश में युवाओं के लिए 10 लाख नए रोजगार सृजित किए जाएंगे।
वही महिलाओं की सुरक्षा के लिए सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगेंगे।
4 लाख नई सरकारी नौकरियां दी जाएगी।
प्रदेश में महिला सुरक्षा प्रहरियों की नियुक्ति होगी।
किसानों के लिए msp कानून बनेगा।
2 लाख रुपए तक का ब्याज मुक्त कर्ज दिया जाएगा।
नि: संतान दंपति हेतु IVF नेशनल पैकेज चिरंजीवी में शामिल होगा।
श्रमिकों के लिए मनरेगा अवधि बढ़ाकर 150 दिन
चिकित्सा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुरक्षा बीमा की राशि 25 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपए होगी
वही घोषणा पत्र से पहले ही कांग्रेस राजस्थान विधानसभा चुनावों के लिए 7 गारंटियां जारी कर चुकी है।
इसमें महिलाओं को सालाना 10 हजार रुपये की सहायता और 500 रुपये में सभी को गैस सिलेंडर, सरकारी कॉलेज के प्रथम वर्ष में दाखिला लेने वाले युवाओं को लैपटॉप, और 25 लाख रुपये का आपदा राहत बीमा भी दिया जायेगा
और गोबर की खरीद, वही सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना के लिए कानून व सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी मीडियम स्कूलों को बढ़ावा देने की घोषणा शामिल है।