Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

राजस्थान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक

जयपुर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष एम. सादिक खान के की अध्यक्षता में मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होटल, ग्राण्ड इंडियाना, जयपुर में आयोजित हुई।
बैठक के दौरान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष एम. सादिक खान ने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा आगामी दिनों में सरकार की अल्पसंख्यक समाज से किये गये वादों के वादाखिलाफीओं को लेकर जिला स्तर पर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया जायेगा।


मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हुसैन खान ने कहा कि केन्द्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं को निर्देश दिये।
मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हमीद खान मेवाती ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था बिल्कुल विफल है और राज्य सरकार आये दिन अल्पसंख्यक समाज के लोगों पर हो रहे अत्याचार को रोकने में नाकाम साबित हुई है।


इस अवसर पर मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जमरदीन तेली, फरीदुदीन शेख, मोहम्मद रमजान अब्बासी, अयूब खान, सरदार कुलवंत सिंह, जावेद कुरैशी, मुन्ना मकरानी, प्रदेश मंत्री आसिफ अली नकवी, शहजाद खान पठान, प्रदेश कोषाध्यक्ष अकरम कुरैशी, प्रदेश कार्यालय मंत्री उस्मान खां चौहान, प्रदेश सह-कार्यालय मंत्री गुलजार कुरैशी, प्रदेश मीड़िया मुराद अली शेख, विकार अहमद, महबूब कुरैशी, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी साहिल मिर्जा, प्रदेश सोशल मीडिया सह-प्रभारी मेहनाज पटेल, प्रदेश आई.टी. सह-प्रमुख मोहम्मद इरशाद हसनपुरा उपस्थित रहें।

Share
Now