Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

महाराष्ट्र में बारिश ने मचायी आफत, रायगढ़ जिले में शवो की तलाशी जारी….

महाराष्ट्र में लगातार हो रही तेज बारिश ने आफत मचा रखी है। रायगढ़ जिले के इरशालवाडी गांव में हुए भूस्खलन स्थल पर तलाशी अभियान जारी है।

यहां अभी तक 119 ग्रामीणों का कुछ पता नहीं चल पाया है। वहीं दूसरी ओर, नांदेड़ जिले के 12 गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। बिलोली तहसील के लगभग 1,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया है। अब तक एनडीआरएफ ने यहां से 22 शव बरामद किए हैं।

अधिकारी ने बताया कि गांव के कुल 228 निवासियों में से 22 के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि 93 निवासियों का पता लगाया जा चुका है। हालांकि, कुल 119 ग्रामीणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

बता दें, हरनाली, मचनूर, बिलोली, गोलेगांव, अराली, कसाराली, बेलकोनी, कुंडलवाड़ी और गंजगांव सहित 12 गांवों के लगभग 1,000 निवासियों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। बारिश के बाद इन गांवों में जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिससे बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है।

वहीं, महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कचोर-नेतिवली पहाड़ी पर कब्जा करने वाले लगभग 140 परिवारों को क्षेत्र खाली करने के लिए नोटिस जारी किया गया है। अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी रायगढ़ जिले के इरशालवाड़ी में बुधवार रात हुए भूस्खलन के मद्देनजर नोटिस जारी किए गए हैं।

Share
Now