पहाड़ों में बारिश तो दिल्ली के लिए मुसीबत,जानिए क्या है कनेक्शन….

उत्तर भारत के राज्यो में उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा और उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में हुई बारिश की वजह से सभी प्रमुख नदियां फिर उफान पर हैं। यूपी के आगरा, मथुरा में यमुना व बदायूं में गंगा का पानी खतरे के निशान को पार कर गया है।

वही दिल्ली में भी यमुना का जलस्तर फिर से बढ़ने लगा है। सोमवार को 205.94 मीटर पर पहुंच गया। दिल्ली में बाढ़ से निपटने और व्यवस्था सुधारने के लिए पीडब्ल्यूडी, डीजेबी, सेना, एनडीआरएफ, नौसेना समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी जुटे हुए हैं।
साथ ही उत्तरप्रदेश के मथुरा-वृंदावन के खादर की अधिकांश कॉलोनियों में 8 फुट तक पानी भर गया है। मंदिरों के पट श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए गए हैं।

भारत मौसम विज्ञान के अनुसार पश्चिमी व पूर्वी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, दिल्ली, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, तटवर्ती गुजरात, ओडिशा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु के ज्यादातर हिस्सों में 21 जुलाई तक भारी तक भारी बारिश की संभावना जताई है।

कुल्लू में फटा बादल–
हिमाचल प्रदेश स्थित जिला कुल्लू में सोमवार सुबह करीब चार बजे बादल फटने से न्योली नाला में तेजी से पानी आ गया। इसमें कई वाहन बह गए। एक जीप में तीन युवक सवार थे, जिसमें से एक की मौत हो गई। और मलबा में 18 वाहन दब गए।

Share
Now