Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

अगले 4 दिनों तक 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट ! मानसून भी आगे बढ़े दिल्ली में कम हुई गर्मी 5 डिग्री…..

पिछले 11 दिनों से रुका मानसून बंगाल की खाड़ी में आगे बढ़ा है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, दिल्ली समेत 10 राज्यों में हल्की से भारी बारिश होने के आसार हैं।

केरल में आमतौर पर मानसून एक जून के आसपास पहुंच जाता है और जुलाई मध्य तक पूरे देश को कवर कर लेता है। इस साल केरल में मानसून की शुरुआत में थोड़ी देरी होने की संभावना है। इधर, दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान औसत से पांच डिग्री नीचे दर्ज किया गया है।

दिल्ली में बुधवार को भी बारिश की संभावना
दिल्ली में मौसम विभाग ने बुधवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश व गरज के साथ तेज हवा चलने का अनुमान जताया है। मंगलवार शाम अचानक बारिश और आंधी आई। इस दौरान हवाओं की गति 70 से 80 किमी प्रति घंटा रही। अलग-अलग इलाकों में करीब एक घंटे तक यही स्थिति रही। सड़क पर राहगीर बचने के लिए इधर-उधर दौड़ने भागने लगे। वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। सोमवार से मंगलवार सुबह 8.30 बजे तक बीते 24 घंटों में शहर में 1.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।

बिहार में अगले 5 दिन रहेगी गर्मी, 14 जून तक आएगा मानसून
बिहार में अगले 5 दिन शुष्क मौसम रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। तापमान 40 डिग्री से ऊपर जा सकता है। भारतीय मौसम विभाग के वैज्ञानिक आशीष कुमार ने बताया, मानसून 13-14 जून तक बिहार में प्रवेश कर सकता है। इस बार राज्य में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर…

3 जून तक जयपुर में बादल छाए रहेंगे

मौसम विभाग के अनुसार 3 जून तक जयपुर में बादल छाए रहने और बारिश के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के असर से मंगलवार को जयपुर में दिनभर बादल छाए रहे। दोपहर बाद कुछ देर के लिए धूप खिली, लेकिन बारिश नहीं हुई। इसके असर से दिन का तापमान सामान्य से 8.8 डिग्री नीचे चला गया। जबकि रात का तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री कम दर्ज हुई। यहां अधिकतम तापमान 32.0 और न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अब बुधवार को आकाश में बादल छाए रहने की संभावना है। तापमान में अधिक बढ़ोतरी के आसार नहीं है। इसलिए अभी लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी। पढ़ें पूरी खबर…

नौतपा का छठवां दिन… मप्र में मौसम के तेवर ठंडे
भोपाल में मंगलवार को नौतपा के छठवें दिन भी मौसम के तेवर ठंडे ही रहे। दोपहर बाद शहर के कई हिस्सों में फुहारें पड़ी। इस नौतपा की ठंडी तासीर के आगे तपिश, लू सब गायब हो गए। पारे की चाल भी सुस्त है, क्योंकि मई में 333% ज्यादा बारिश हो चुकी है। तापमान में इजाफे के बावजूद पारा 40 डिग्री से ऊपर नहीं पहुंच पा रहा है। दिन का तापमान 39.1 डिग्री दर्ज किया गया।

सोमवार के मुकाबले इसमें 2.4 डिग्री का इजाफा हुआ। इसके बावजूद यह सामान्य से 2 डिग्री कम रहा। दोपहर दो बजे तक शहर में धूप निकली थी। इसके बाद कुछ हिस्सों में बादल छाए। फिर शहर के ज्यादातर इलाकों में बादल छा गए थे। शाम 4:00 बजे के बाद नए और पुराने शहर के कई इलाकों में पानी बरसा। कुछ देर बाद फिर धूप निकल गई थी। नौतपा में लगातार 6 दिन तापमान 40 डिग्री से नीचे रहने की यह नौबत 2006 के बाद आई

Share
Now