Home / Updates / पांच राज्यों के चुनाव को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, जाने क्या बोले राहुल …

पांच राज्यों के चुनाव को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, जाने क्या बोले राहुल …

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में नफरत को हराने का सही मौका है। उन्होंने #election2022 के साथ ट्वीट किया कि नफरत को हराने का सही मौका है। बता दें कि निर्वाचन आयोग ने गत शनिवार को पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के कार्यक्रमों की घोषणा की।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के तहत 10 फरवरी से लेकर सात मार्च तक सात चरणों में मतदान होगा, वहीं उत्तराखंड, पंजाब और गोवा में एक ही चरण में 14 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। मणिपुर में दो चरणों में 27 फरवरी और तीन मार्च को मतदान होगा। इन पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना 10 मार्च को होगी।

Tagged:
[post-views]
Share
Now