असम में राहुल गांधी का बड़ा ऐलान-पांच लाख लोगों को कांग्रेस…

नेशनल डेस्क: असम विधानसभा चुनावों के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज अपनी पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। राहुल ने सूबे में महिलाओं को प्रति माह दो हजार रुपये और राज्य में पांच लाख लोगों को रोजगार देने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के केवल 2-3 संपन्न उद्योगपतियों के लिए ही काम करते हैं, वह जनता की जेब से धन खींच कर उन्हें दे देते हैं।

PunjabKesari
कांग्रेस नेता ने भाजपा पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि वह असम की संस्कृति, भाषा, इतिहास और भाईचारे पर हमला कर रही है। साथ ही, उन्होंने विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में उनकी पार्टी के सत्ता में आने पर नफरत को खत्म करने और शांति लाने का वादा किया। राहुल गांधी ने  कहा कि भाजपा असम की संस्कृति, भाषा, इतिहास और भाईचारे पर हमला कर रही है…हम आपकी और आपकी संस्कृति तथा अस्मिता की रक्षा करेंगे, नफरत खत्म करेंगे और शांति लाएंगे। यह आपका राज्य है और इसे नागपुर से नहीं संचालित किया जा सकता।

PunjabKesari
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने गुवाहाटी हवाई अड्डा का अधुनिकीकरण करने के लिए 2,000 करोड़ रुपया दिये थे। अब, इसे आपकी जेब से निकाल लिया गया और इसे (गौतम) अडाणी को दे दिया गया। इस तरह से, वह देश में हर चीज अपने दो-तीन सबसे अमीर कारोबारी मित्रों को दे रही है।” राहुल ने आरोप लगाया कि भाजपा अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग वादे करती है, लेकिन उन्हें पूरा नहीं करती।

PunjabKesari
राहुल गांधी ने कहा कि मैं कभी झूठ नहीं बोलता। देखिए, मैंने छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, राजस्थान और पंजाब में चुनाव से पहले क्या बोला था। मैंने कहा था कि किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ में (कांग्रेस की) सरकार बनने के छह महीने के अंदर यह कर दिया गया। इसी तरह से, अन्य राज्यों में किये गये हर वादे पूरे किये गये हैं।” वह मरियानी में कांग्रेस विधायक रूपज्योति कुरमी के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे हैं, जहां पहले चरण के चुनाव के तहत 27 मार्च को मतदान होना है

Share
Now