राहुल ने महाराष्ट्र चुनाव परिणाम पर फिर उठाए सवाल कहा 72 लाख नए वोटर जोड़कर बीजेपी ने…

कर्नाटक के बेलगावी में कांग्रेस ने महात्मा गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद संभालने के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में “नव सत्याग्रह बैठक” आयोजित की। इस अवसर पर कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक हुई, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया।

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

बैठक के दौरान लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों और चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र की 118 सीटों पर 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद 72 लाख नए मतदाता जोड़े गए। इनमें से 102 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की। यह आंकड़े असामान्य हैं और मतदाता सूची में बड़ी गड़बड़ी की ओर इशारा करते हैं।”

सोनिया गांधी का सत्ताधारी दल पर प्रहार

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बैठक में पत्र के माध्यम से संदेश भेजा। उन्होंने कहा कि देश की सत्ता में मौजूद ताकतें महात्मा गांधी की विचारधारा और विरासत के लिए खतरा बन रही हैं। सोनिया गांधी ने इन चुनौतियों का मुकाबला करने और कांग्रेस की प्रतिबद्धता को दोहराने का आह्वान किया।

Share
Now