Home / News / लखनऊ अग्निकांड के बाद सहारनपुर की म्यूजिकल नाइट पर सवाल, क्या पूरी हैं सभी परमिशन?

लखनऊ अग्निकांड के बाद सहारनपुर की म्यूजिकल नाइट पर सवाल, क्या पूरी हैं सभी परमिशन?

लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड के बाद सहारनपुर के अंबाला रोड स्थित एक रिसॉर्ट में 27 जून को प्रस्तावित म्यूजिकल नाइट कार्यक्रम सवालों के घेरे में है। आयोजकों का दावा है कि कार्यक्रम कैंसर पीड़ितों की सहायता के लिए है, लेकिन संस्था, फंड के उपयोग और आवश्यक अनुमतियों को लेकर कई प्रश्न उठ रहे हैं।
रिपोर्ट: आयोजकों के अनुसार सभी एनओसी प्राप्त कर ली गई हैं, जबकि सूत्रों का दावा है कि नगर मजिस्ट्रेट और एसडीएम कार्यालय से अनुमति नहीं मिली है। फायर विभाग से भी अनुमति की स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। कार्यक्रम में 2000 से 2500 लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है, ऐसे में सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और अग्निशमन व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।
टिकट 500, 1000 और 2500 रुपये में बेचे जा रहे हैं, जिससे जीएसटी और अन्य वैधानिक प्रक्रियाओं पर भी सवाल उठ रहे हैं। वहीं कैंसर पीड़ितों के नाम पर आयोजित कार्यक्रम में संबंधित संस्था, उसके कार्यों और धन के उपयोग की जानकारी सार्वजनिक न होने से पारदर्शिता पर भी प्रश्नचिह्न लग रहे हैं।
फिलहाल थाना स्तर की अनुमति की ही जानकारी सामने आई है। अब देखना होगा कि कार्यक्रम से पहले सभी आवश्यक अनुमतियां और सुरक्षा मानक पूरे किए जाते हैं या नहीं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि किसी भी अप्रिय स्थिति की जिम्मेदारी आखिर किसकी होगी?

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now