पंजाब के खेल मंत्री कि मेदंता की जानी मानी डॉक्टर से हुई सगाई! समारोह में शामिल हुए कई दिग्गज….

पंजाब के खेल, सिंचाई व खनन विभाग के कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर की मेरठ की डॉ. गुरवीन कौर के साथ रविवार को सगाई हुई। गॉडविन होटल में हुई इंगेजमेंट सेरेमनी में दोनों ने एक दूसरे को अंगूठी पहनाई।

सगाई समारोह में पंजाब से लेकर, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की अनेक राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं। दोनों की शादी सात नवंबर को चंडीगढ़ के फॉरेस्ट हिल में होगी। आठ नवंबर को रिसेप्शन होगा।

गुरमीत सिंह मीत हेयर की दुल्हन बनने जा रही डॉ. गुरवीन कौर मेदांता हॉस्पिटल गुरुग्राम में रेडियोलॉजिस्ट हैं। गुरमीत सिंह पंजाब के बरनाला से आम आदमी पार्टी से दूसरी बार विधायक बनकर मौजूदा भगवंत मान सरकार में कैबिनेट मंत्री है

डॉ गुरवीन के पिता भूपेंद्र सिंह बाजवा मेरठ गॉडविन ग्रुप के निदेशक और भारतीय ओलंपिक संघ के पदाधिकारी हैं। गुरमीत और गुरवीन दोनों को रिश्ता एक महीने पहले हुआ था। तब रोका की रस्म हुई थी। सगाई के लिए होटल गॉडविन में कई दिन से तैयारियां चल रही थी। रविवार रात को सगाई की रस्म हुई।

यह बाजवा परिवार में पहली शादी है। सगाई में शामिल होने आए मेहमानों का गुरवीन के भाई तनवीर बाजवा, चाचा जितेंद्र बाजवा, चचेरे भाई चिरंजीव बाजवा, बहनें हरमहर व हरलीन बाजवा आदि परिजनों ने स्वागत किया।

भूपेंद्र सिंह बाजवा ने बताया कि गुरवीन उनकी बड़ी बेटी हैं। एक माह पहले ही खेल मंत्री गुरमीत सिंह से उनका रिश्ता तय हुआ था। आज मेरठ में गॉडविन होटल में उनकी सगाई हुई।

Share
Now