Home / News / सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सिराथू तहसील में जनसुनवाई….

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सिराथू तहसील में जनसुनवाई….

कौशाम्बी.. आज सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार एवं जिलाधिकारी कौशाम्बी डॉ० अमित पाल द्वारा तहसील सिराथू में संयुक्त रूप से जनसुनवाई की गयी।

     जनसुनवाई के दौरान अनेक फरियादियों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को प्रार्थना पत्रों के माध्यम से अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया। प्राप्त प्रार्थना पत्रों में से कई का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। शेष प्रकरणों के लिए पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे संयुक्त टीम बनाकर सभी मामलों की त्वरित, निष्पक्ष एवं न्यायोचित जांच करें तथा प्रत्येक प्रकरण का विधिक एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। इस दौरान पुलिस एवं प्रसाशनिक अधिकारी/कर्मचारी भी मौजूद रहे।
Tagged:
[post-views]
Share
Now