अभिनेत्री स्वरा भास्कर और पति फहद के लिए एएमयू में रखा जाएगा प्रोग्राम! ओल्ड बॉयज गेस्ट हाउस ….

फिल्म अभिनेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता स्वरा भास्कर और महाराष्ट्र के समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष फहद अहमद मार्च में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी आएंगे। उन्हें आने की दावत दे दी गई है। इसकी जानकारी एएमयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ फैजुल हसन ने दी है।

डॉ. फैजुल ने मीडिया को बताया कि दोनों के आने की तारीख फिलहाल तय नहीं है, लेकिन वह मार्च में आएंगे। दोनों की मार्च में शादी होगी। फिलहाल दोनों की कोर्ट मैरिज हो चुकी है। इसकी जानकारी स्वरा ने अपने इंस्टाग्राम और टि्वटर हैंडल पर दी थी।

डॉ. फैजुल ने बताया कि शादी बरेली या दिल्ली में हो सकती है। दोनों दिल्ली या बरेली होंगे, तब उन्हें एएमयू आमंत्रित किया जाएग। उनके सम्मान में एएमयू ओल्ड ब्वॉयज गेस्ट हाउस में दावत होगी। डॉ. हसन ने कहा कि फहद एएमयू से वर्ष 2016-17 से स्नातक की पढ़ाई करने के बाद मुंबई चले गए थे। वहीं, राजनीति शुरू कर दी। उनकी फहद से अच्छी दोस्ती है। इसी दोस्ती का फर्ज दावत देकर निभा रहे हैं।

इधर, एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें स्वरा भास्कर, फहद के साथ एएमयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. मशकूर अहमद उस्मानी भी हैं। यह वीडियो उन्होंने ही फेसबुक पर पोस्ट किया है।

Share
Now