प्रियंका ने उत्तराखंड में लगाई वादों की झड़ी गैस सिलेंडर से लेकर मुफ्त यात्रा महिलाओं को नौकरी में छूट और बहुत कुछ..

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने आज देहरादून में एक चुनावी वर्चुअल रैली को संबोधित किया। उन्होंने चारों धाम को नमन कर अपने संबोधन की शुरुआत की। प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा ने पांच साल में हर वादे को तोड़ा है। राज्य की महिलाएं महंगाई का बोझ उठा रही हैं। आशा और आंगनबाड़ी की महिलाएं परेशान हैं। किसान नौजवान और दलित परेशान हैं। कहा कि कांग्रेस के समय में उत्तराखंड में विकास हुआ है। भाजपा रोजगार की नहीं, केवल धर्म की बात कर रही है। कहा कि कांग्रेस जनता के लिए काम करना चाहती है। उन्होंने सभी कांग्रेसियों को एकजुट होकर अपने-अपने क्षेत्रों के उम्मीदवारों को जिताने का भी आह्वान किया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने घोषणा पत्र जारी किया जिसमें महिलाओं को लेकर बड़ा काम किए जाने का आभास होता है।प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आई तो राज्य के लोगों को गैस सिलेंडर 500 के पार नहीं जाने नही दिया जाएगा। बाकी की भरपाई सब्सिडी के रूप में सरकार वहन करेगी।एक लाख लोगों को रोजगार दिया जाएगा।

कांग्रेस के घोषणा पत्र में ये शामिल

-जिलों में पर्यटन पुलिस की एक अलग फोर्स का गठन होगा।

-सरकारी नौकरियों में 40 प्रतिशत महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

-पुलिस विभाग में भर्ती में 40 प्रतिशत महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

-सरकारी बसों में महिलाएं मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।

-आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में डेढ़ गुना वृद्धि की जाएगी।

-कोरोना काल में त्रस्त परिवारों को 40000 रुपए की मदद की जाएगी।

-स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव व घर-घर तक पहुंचाने के लिए नई तकनीक का प्रयोग किया जाएगा

-चार लाख युवाओं को रोजगार, गैस सिलेंडर के दाम नहीं होंगे 500 के पार, 5 लाख परिवारों को सालाना मिलेंगे रु 40,000, स्वास्थ्य विधाएं हर गांव हर द्वार,

-सरकार बनने के पहले वर्ष में 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी इसके बाद चरणबद्ध तरीके से यह छूट बढ़ाई जाएगी,

-पोस्ट ग्रेजुएट स्टूडेंट को मिलेंगे 5 लाख के स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड,

-सरकारी नौकरी में लगी रोक को तत्काल हटाया जाएगा और वर्तमान में 57000 खाली पद है जिनको पहले साल में भरा जाएगा,

-राज्य में लोकायुक्त व्यवस्था को लागू किया जाएगा,

-पुलिस विभाग में खाली पदों को तत्काल भरा जाएगा जिसमें 40% महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे,

-अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति में ब्लॉक कैडर व्यवस्था को लागू किया जाएगा,

-प्रदेश में समुचित शिक्षा ढांचा विकसित करने के लिए शिक्षा बजट में वृद्धि की जाएगी,

-शहीद सैनिकों के आश्रितों को दी जाने वाली राशि दोगुनी की जाएगी साथ ही प्रत्येक सहित परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाएगी,

Share
Now