प्रियंका गांधी ने रवाना की “प्रतिज्ञा यात्रा “, जानिए कब हाथरस और आगरा में आ रही ….

आगरा। यूपी। राष्ट्रीय नेता, इंडियन नेशनल कांग्रेस एआईसीसी पर्यवेक्षक प्रभारी, बिहार झारखंड उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी, एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया, सदस्य इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ ज्यूरिस्ट्स सचिव, कांग्रेस किसान एवं औद्योगिक प्रकोष्ठ, कानूनी सलाहकार सदस्य, चुनाव प्रचार समिति बिहार झारखंड उत्तर प्रदेश पश्चिम बंगाल और आसाम एवं लोकसभा चुनाव 2024 में प्रधानमंत्री पद के दावेदार ठाकुर संजीव कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने बाराबंकी के हरख बाजार से कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना कर दी हैं, यह यात्रा 30 और 31अक्टूबर को हाथरस और आगरा में आ रही हैं। इस दौरान प्रतिज्ञा यात्रा की तैयारियों को लेकर वरिष्ठ जनों के साथ महत्वपूर्ण मीटिंग की गयी हैं। हम वचन निभायेगें घ्येय वाक्य के साथ शुरू हुई प्रतिज्ञा यात्रा में प्रियंका गांधी जी ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिये सात प्रतिज्ञाओं की घोषणा करते हुए कहा कि महिलाओं की राजनीति में भागीदारी बहुत जरूरी है। कांग्रेस ने आधी आबादी को हिस्सेदारी देने की बड़ी पहल के साथ आगामी विधान सभा चुनाव में कांग्रेस टिकट वितरण में महिलाओं को 40 प्रतिशत हिस्सेदारी देगी। इंटर पास छात्राओं को स्मार्टफोन और स्नातक करने वाली छात्राओं को इलेक्ट्रिक स्कूटी देगी। किसानों का पूरा कर्जा माफ होगा। गेहूं धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2500 रुपये व 400 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना किसान को दिया जायेगा। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर यह सब करने वचन देते हुए कहा कि छोटे दुकानदारों, गरीब परिवारों जिनके समक्ष रोजी-रोटी का संकट कोरोनाकाल में खड़ा हुआ, उसकी आर्थिक भरपाई के लिए बिजली बिल सबका हाफ करने के साथ कोरोनाकाल का बकाया साफ करेंगें। कोरोना काल में आर्थिक मार से पीडित परिवार को 25 हज़ार रुपये दिया जायेगा और 20 लाख युवाओं को सरकारी रोजगार देने की व्यवस्था कांग्रेस की सरकार बनने की जायेगी। यही नही संविदा कर्मियों को स्थायी करने की नीति बनाकर उनको नियमित किया जायेगा। रोजगार देने की व्यापक व्यवस्था की जायेगी। सात प्रतिज्ञाओं की घोषणा करते हुए वचन हम निभाएंगे का वादा दोहराते हुए भाजपा की डबल इंजन सरकार पर जमकर हमला किया। कहा कि न्याय को कुचलने की सरकारी कोशिशों को सफल नहीं होने देंगें। किसानों के साथ उत्पीड़नात्मक व्यवहार को स्वीकार नहीं किया जा सकता। किसानों पर गाड़ी चढाकर हत्या की, उसको दबाने की राज्य सरकार ने कोशिश की वह न्याय को कुचलने की नीति थी। जिसका विरोध करने पर मुझे हिरासत में लिया गया। सरकारी क्रय केंद्रों पर किसानों के साथ दुर्व्यवहार इस सरकार ने किया। किसानों की उपज को सीमित मात्रा में खरीदा गया। धान खरीददारी में कुव्यवस्था के चलते लखीमपुर के एक किसान को मण्डी में पड़े अपने धान में आग लगानी पड़ी। वहीं, खाद वितरण में कुव्यवस्था के चलते ललितपुर के एक किसान की खाद वितरण केन्द्र में लाइन में खड़े-खड़े मृत्यु हो गयी। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों को प्रताड़ित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। नौकरी मांगते बेरोजगारों पर भाजपा सरकार लाठियां चलवाती है, चयनित अभ्यर्थी ज्वाइनिंग के लिए आंदोलित हैं पर इस सरकार में कोई सुनवाई नहीं होती है। समाज का हर वर्ग आज व्यथित है। कांग्रेस पीड़ितों के साथ खड़ी है और उनकां न्याय मिलें यही हमारी कोशिश है। जिसके लिये हर संघर्ष को तैयार हूं। साथ ही आज उन्होंने पांच अन्य प्रतिज्ञाएं घोषित की और कांग्रेस का घोषणा पत्र अतिशीघ्र जनता के समक्ष आयेगा।

Share
Now