राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने समुद्र तट पर टहलते हुए अपनी तस्वीरें साझा करते हुए कहा…
बताते चले, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 4 दिवसीय ओडिशा दौरे पर हैं। रविवार को जगन्नाथ रथ यात्रा के दर्शन करने के बाद सोमवार सुबह वह पुरी के एक तट पर सैर करने के लिए पहुंच गईं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने समुद्र तट पर टहलते हुए अपनी तस्वीरें साझा करते हुए कहा रोजमर्रा की भागदौड़ में लोग प्रकृति के साथ अपना संबंध खो रहे हैं,कड़ी सुरक्षा के बीच आज सुबह पुरी बीच सैर पर निकलीं. राष्ट्रपति की गतिविधियों की वजह से सुबह की सैर करने वाले लोगों को आज कुछ घंटों के लिए बाहर निकलना पड़ा, राष्ट्रपति के ऑफिसियल सोशल मीडिया हैंडल से किए गए पोस्ट में कहा गया कि ऐसी जगहें हैं, जो हमें जीवन के सार के करीब लाती हैं और हमें याद दिलाती है,राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पर्यावरण संरक्षण की अपील की राष्ट्रपति ने कहा- सैर करने से मुझे आंतरिक शांति मिली.

राष्ट्रपति मुर्मु ने लोगों से पर्यावरण को बचाने की अपील भी की..
एक्स पर आगे लिखते हुए कहा गया कि पहाड़, जंगल, नदियां और समुद्र तट हमारे भीतर की किसी गहरी चीज को आकर्षित करते हैं। आज जब मैं समुद्र के किनारे चल रही थी, तो मुझे आस-पास के वातावरण के साथ एक जुड़ाव महसूस हुआ। यह एक ध्यानपूर्ण अनुभव था।
इस अनुभव को पाने वाली मैं अकेली नहीं हूं, हम सभी इसे महसूस कर सकते हैं। उन्होंने लोगों से पर्यावरण को बचाने की अपील भी की।
तस्वीरें साझा करते हुए कहा रोजमर्रा की भागदौड़ में लोग प्रकृति के साथ अपना संबंध खो देते हैं। उन्होंने कहा कि दैनिक कामकाज की आपाधापी में हम प्रकृति के साथ इस संबंध को खो रहे हैं। एक अन्य पोस्ट में कहा गया कि पृथ्वी की सतह का सत्तर प्रतिशत से अधिक भाग महासागरों से बना है और ग्लोबल वार्मिंग के कारण वैश्विक समुद्र स्तर में वृद्धि हो रही है, जिससे तटीय क्षेत्रों के जलमग्न होने का खतरा हैं।
रिपोर्ट:- अमित कुमार सिन्हा

Share
Now