सियासत ममता बोलीं- तृणमूल नेताओं पर हमले के पीछे शाह का ..

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर बड़े आरोप लगाए हैं।

उन्होंने कहा कि हाल ही में उनके भतीजे और तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी समेत अन्य छात्र नेताओं पर हुए हमले के लिए शाह जिम्मेदार हैं।

न्होंने भाजपाशासित त्रिपुरा में अभिषेक और अन्य नेताओं पर अलग-अलग जगह हुए हमलों के एक दिन बाद यह आरोप लगाया। बता दें कि त्रिपुरा में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले टीएमसी अपनी जमीन तलाशने की कोशिश कर रही है।

कोलकाता के अस्पताल में इलाज करा रहे घायल कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद ममता ने कहा कि भाजपा त्रिपुरा, असम, उत्तर प्रदेश और जहां भी उनकी सरकार है, वहां अराजकता फैला रही है।

पार्टी नेताओं पर हुए हमले की कड़ी निंद करते हैं ऐसे हमले केंद्रीय गृह मंत्री के सपोर्ट के बिना मुमकिन नहीं हैं !

पिछले दिनों टीएमसी के तीन युवा नेताओं, देबांग्शु भट्टाचार्य, सुदीप राहा और जया दत्ता पार्टी के काम से त्रिपुरा गए थे। इस दौरान रास्ते में रोककर इन लोगों पर हमला किया गया।

न्होंने यह भी आरोप लगाया कि अगरतला के बाद धर्मनगर में गोलियां चलाई गईं और एक टीएमसी कार्यालय में तोड़फोड़ की गई। पिछले दिनों अभिषेक बनर्जी को भी काले झंडे दिखाए गए थे।

इसके बाद राज्य के खोवई जिले में तृणमूल के 14 नेताओं और कार्यकर्ताओं को कोरोना नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

इनमें भाजपा कार्यकर्ताओं के कथित हमलों में घायल कार्यकर्ता भी शामिल हैं। 

Share
Now