Home / Updates / प्रभारी पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में थाना कोतवाली कर्वी एवं व भरतकूप में थाना दिवस का आयोजन किया गया चित्रकूट…..

प्रभारी पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में थाना कोतवाली कर्वी एवं व भरतकूप में थाना दिवस का आयोजन किया गया चित्रकूट…..

प्रभारी पुलिस अधीक्षक चित्रकूट सत्यपाल सिंह की अध्यक्षता में क्षेत्राधिकारी नगर राज कमल की उपस्थिति में थाना कोतवाली कर्वी व थाना भरतकूप में थाना दिवस का आयोजन किया गया। थाना दिवस के अवसर पर आये हुए फरियादियों की शिकायतों को सुनकर निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । थाना दिवस के दौरान थाना कोतवाली कर्वी में 09 शिकायत प्राप्त हुई जिसमें से 01 का निस्तारण व थाना भरतकूप में 04 शिकायत प्राप्त हुए जिसमें से 03 का तत्काल निस्तारण करया गया तथा

भूमि विवाद से सम्बन्धित प्रकरणों में पुलिस एवं राजस्व विभाग को संयुक्त रुप से मौके पर जाकर शासन द्वारा निर्धारित समय के अन्दर निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया ।

इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी उपेन्द्र प्रताप सिंह,प्रभारी निरीक्षक भरतकूप मनोज कुमार, अपराध निरीक्षक लाखन सिंह उपस्थित रहे।

रिपोर्ट:- संजय मिश्रा चित्रकूट

Tagged:
[post-views]
Share
Now