Home / News / बखरी के नदैल घाट पर पुलिस की छापेमारी 2 महिलाएं बरामद,देह व्यापार में शामिल 2लोग गिरफ्तार

बखरी के नदैल घाट पर पुलिस की छापेमारी 2 महिलाएं बरामद,देह व्यापार में शामिल 2लोग गिरफ्तार

बेगूसराय l बखरी पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर नदैलघाट से दो महिला को अवैध धंधे से मुक्त कराया है। इस क्रम में देह व्यापार में शामिल एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुंदन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नदैल घाट पर अवैध तरीके से लड़कियों के दे व्यापार की सूचना मिली कि दो लड़की को अपहरण कर देह व्यापार के लिए लाया गया है। तुरंत ही पुलिस टीम के द्वारा संजय खलीफा के घर की घेराबंदी की गयी।इस दौरान एक लड़की को बरामद किया गया तथा साजन कुमार और राधा देवी को गिरफ्तार किया गया। बरामद लड़की ने बताया कि मुझे देह व्यापार कराते हैं मना करने पर खाना भी नहीं देते मारते और पीटते भी हैं। पुलिस को आते देखकर संजय खलीफा एक लड़की को लेकर पीछे के दरवाजे से भाग रहा था। तुरंत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चंद्रभागा नदी के किनारे से उसे भी बरामद कर लिया। उसके द्वारा भी बताया गया की जबरदस्ती देह व्यापार कराते हैं। मना करने पर बुरी तरह मारपीट करते हैं। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व बखरी थाना की पुलिस टीम के द्वारा अन्य स्थानों पर भी छापेमारी की जा रही है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now