Join Us

नावकोठी थाना में थानाध्यक्ष दिया योगदान

नावकोठी/बेगूसराय/ नावकोठी थाना में थानाध्यक्ष समेत 3 एसआई ने योगदान दिया है।बेगूसराय विशेष शाखा से पुलिस आरक्षी निरीक्षक दिनेश कुमार थानाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया।वहीं वज्रा टीम बेगूसराय से दीनानाथ कुमार,मनोज प्रसाद व कुंदन रजक नावकोठी थाना में एसआई के रूप में पदभार ग्रहण किया है।थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया की नावकोठी थाना में तीन एसआई योगदान दिया है। विदित हो कि इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष परशुराम सिंह सहित अन्य पुलिस प्राधिकारियों के तबादले के बाद स्थान रिक्त था जिसके कारण विधि व्यवस्था बनाए रखने में असुविधा हो रही थी।नए पुलिस पदाधिकारियों के आगमन से क्षेत्र के लोगों में हर्ष का माहौल देखा जा रहा है।

Share
Now