Home / News / फुल्लीडुमर थाना के वार्षिक निरीक्षण में पुलिस कप्तान का कड़क अंदाज, अपराधियों पर कार्रवाई तेज करने के निर्देश

फुल्लीडुमर थाना के वार्षिक निरीक्षण में पुलिस कप्तान का कड़क अंदाज, अपराधियों पर कार्रवाई तेज करने के निर्देश

पुलिस कप्तान, बाँका, अमितेश कुमार द्वारा 03 सितंबर 2026 को फुल्लीडुमर थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण, मालखाना, शस्त्रागार, हाजत, सीसीटीएनएस कार्य, लंबित कांडों, वारंट एवं कुर्की निष्पादन सहित विधि-व्यवस्था से जुड़े तमाम बिंदुओं की बारीकी से समीक्षा की गई।
निरीक्षण के दौरान पुलिस कप्तान का कड़क तेवर साफ नजर आया। थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर उन्होंने थानाध्यक्ष को स्पष्ट निर्देश दिया कि वाहन जांच में तेजी लाई जाए, सघन गश्ती बढ़ाई जाए और अपराधियों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जाए। फरार एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरतने को कहा गया।
शराब, हथियार और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा।
वहीं लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए अनुसंधान में तेजी लाने और मामलों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। प्रत्येक कांड की नियमित समीक्षा करने तथा अनुसंधान में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने की हिदायत दी गई।
पुलिस कप्तान ने पुलिस पदाधिकारियों को आमजनों के साथ बेहतर संवाद, शिकायतों के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण और संवेदनशील एवं जवाबदेह पुलिसिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मनोरंजन प्रसाद, ब्यूरो चीफ, बांका।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now