Home / Updates / “भारत-मालदीव रिश्तों पर PM मोदी का संदेश: ‘हमारे लिए दोस्ती ही सबसे बड़ा रिश्ता है’”

“भारत-मालदीव रिश्तों पर PM मोदी का संदेश: ‘हमारे लिए दोस्ती ही सबसे बड़ा रिश्ता है’”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी दो दिवसीय मालदीव यात्रा के दौरान ये साफ संदेश दिया कि भारत और मालदीव की दोस्ती सिर्फ राजनयिक नहीं, बल्कि दिलों से जुड़ी है। माले पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत हुआ और दोनों देशों ने मिलकर कई अहम समझौते किए। इसमें भारत द्वारा मालदीव को 4,850 करोड़ रुपये की लोन सहायता देना भी शामिल है। पीएम मोदी ने मालदीव की आज़ादी की 60वीं वर्षगांठ पर बधाई देते हुए कहा कि भारत और मालदीव के रिश्ते समुद्र जितने गहरे हैं और हमारे लिए दोस्ती हमेशा पहले आती है। उन्होंने ये भी कहा कि भारत ने हर संकट की घड़ी में मालदीव के साथ खड़े होकर अपने पड़ोसी धर्म को निभाया है – चाहे वो कोविड हो या ज़रूरी आपूर्ति।

ALSO READ : https://expressnewslive.tv/governments-clarification-in-rajya-sabha-no-intention-to-remove-socialism-and-secularism-from-the-constitution/

इस मुलाक़ात का असर सिर्फ शब्दों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि ज़मीन पर दिखने वाले विकास कार्यों तक फैला। भारत की मदद से बन रही 4,000 सोशल हाउसिंग यूनिट्स, ग्रेटर माले कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट, अड्डू रोड और एयरपोर्ट पुनर्विकास जैसी परियोजनाएं मालदीव के भविष्य को नई दिशा देंगी। पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले समय में द्वीपों को जोड़ने वाली नाव सेवा शुरू होगी, जिससे आपसी दूरी GPS से नहीं बल्कि नौका समय से मापी जाएगी। ये साझेदारी सिर्फ विकास की नहीं, बल्कि विश्वास और साथ चलने की है – और भारत को अपने इस पड़ोसी के साथ खड़े होने पर गर्व है।

[post-views]
Share
Now