Home / Updates / पीएम मोदी ने 51,000 युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र, बोले- भर्ती अब बिना पर्ची-बिना खर्ची….

पीएम मोदी ने 51,000 युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र, बोले- भर्ती अब बिना पर्ची-बिना खर्ची….

शनिवार का दिन देश के हजारों युवाओं के लिए एक नई शुरुआत लेकर आया। देशभर के 47 शहरों में एक साथ रोजगार मेलों का आयोजन किया गया, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 51,000 से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री ने भावुक अंदाज़ में कहा कि सरकार की कोशिश है कि नौकरियों की प्रक्रिया न सिर्फ पारदर्शी हो, बल्कि ईमानदारी और योग्यता के दम पर हो। उन्होंने ज़ोर देकर कहा – “हमारा मंत्र है: बिना पर्ची, बिना खर्ची।” यानी अब नौकरी के लिए न किसी की सिफारिश चाहिए, न ही पैसे देने की जरूरत।

पीएम मोदी ने यह भी बताया कि ऐसे रोजगार मेलों के ज़रिए लाखों युवाओं को अब तक नौकरियां मिल चुकी हैं। ये युवा अब अलग-अलग क्षेत्रों में काम करके देश के विकास में अपना योगदान दे रहे हैं। उन्होंने युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “आप सभी सिर्फ अपनी जिंदगी नहीं बना रहे, बल्कि देश के भविष्य को भी गढ़ रहे हैं।”

बता दे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश के विभिन्न विभागों में नियुक्त हो रहे ये युवा आने वाले वक्त में भारत की विकास गति को नई उड़ान देंगे। उन्होंने बताया कि कुछ युवा देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे, तो कुछ ‘सबका साथ, सबका विकास’ के आदर्शों को अपनाकर समाज में बदलाव लाएंगे। वहीं, कई युवा वित्तीय समावेशन और उद्योगों के विकास में अहम योगदान देंगे, जिससे देश की अर्थव्यवस्था और मजबूत होगी।

वही पीएम मोदी ने यह भी जोर देकर कहा कि भले ही युवाओं के विभाग अलग-अलग हों, लेकिन उनका मकसद एक ही है — देश की सेवा। उन्होंने युवाओं को समझाया कि वे सभी भारत के शरीर के अंग हैं, जो मिलकर राष्ट्र की मजबूती और प्रगति सुनिश्चित करते हैं। उन्होंने रोजगार मेलों को लेकर आश्वस्त किया कि अब सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता और योग्यता को प्राथमिकता दी जा रही है, जहां “बिना पर्ची, बिना खर्ची” का नियम सख्ती से लागू होगा।

Tagged:
[post-views]
Share
Now