Home / Politics / जनता की ज़मीन, पूंजीपतियों के नाम – कांग्रेस ने नीतीश-अडानी गठजोड़ पर उठाए सवाल…..

जनता की ज़मीन, पूंजीपतियों के नाम – कांग्रेस ने नीतीश-अडानी गठजोड़ पर उठाए सवाल…..

बिहार की राजनीति में एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने नीतीश कुमार सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि राज्य की कीमती ज़मीन उद्योगपति गौतम अडानी को मात्र एक रुपये वार्षिक किराये पर दी गई है।कांग्रेस का दावा है कि करीब 1050 एकड़ सरकारी ज़मीन औद्योगिक प्रोजेक्ट के नाम पर अडानी समूह को दी गई, जबकि इसकी असली कीमत हज़ारों करोड़ रुपये बताई जा रही है। पार्टी का कहना है कि यह कदम राज्य की जनता के साथ धोखा है और इससे किसानों के अधिकार भी प्रभावित होंगे।वहीं, कांग्रेस नेताओं ने सवाल उठाया है कि आखिर इतनी बड़ी सौदेबाज़ी किसके हित में की गई और इतनी सस्ती दर पर ज़मीन देने के पीछे क्या वजह रही। विपक्ष ने नीतीश कुमार से सफाई मांगी है और कहा है कि अगर यह आरोप सही है, तो यह अब तक का सबसे बड़ा ज़मीन घोटाला साबित हो सकता है।हालांकि सरकार की ओर से अभी तक इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।अब सबकी नज़रें इस बात पर टिकी हैं कि नीतीश सरकार और अडानी समूह इस विवाद पर क्या जवाब देते हैं।

Tagged:
[post-views]
Share
Now