सीतापुर विकासखंड पिसावां की ग्राम पंचायत गौरासी कला सहित अन्य पंचायतों में कागजों पर चल रही फर्मों के नाम पर बड़ा घोटाला सामने आया है।
गौरासी कला प्रधान के चहेते की फर्म आर एस इंटरप्राइजेज और श्री तिरुपति बालाजी ट्रेडर्स के नाम पर करीब 38 लाख रुपये का भुगतान किया गया है। दोनों फर्में सिर्फ कागजों पर चल रही हैं, मौके पर कोई दुकान, गोदाम या सप्लाई नहीं है, फिर भी धड़ल्ले से भुगतान हो रहा है।
सबसे बड़ा सवाल – विकासखंड पर बैठे जिम्मेदार आखिर जानकर भी अनजान क्यों बने हैं?
जनपद में बैठे जिम्मेदार अधिकारी क्या लेंगे संज्ञान..?






