अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली एक्ट्रेस- पायल घोष आज राज्यपाल कोश्यारी से मिल गिरफ्तारी की करेंगी मांग…..

  • ऐक्ट्रेस पायल घोष 29 सितंबर आज महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात करेंगी।
  • अनुराग कश्यप के खिलाफ दायर मीटू मामले में पायल घोष अपने अगले कदम पर उनसे चर्चा करेंगी।
  • उन्होंने इस बात की जानकारी ट्वीट कर देगी।
  • डायरेक्टर अनुराग कश्यप के खिलाफ रेप, महिला का अपमान करने की धाराओं के तहत केस दर्ज सोशल मीडिया समते कई संगठन अनुराग कश्यप की गिरफ्तार की मांग उठा चुके हैं

फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अभिनेत्री पायल घोष आज महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात करेंगी। अभिनेत्री ने कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। इसी इसी मांग को लेकर घोष ने केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले से मुलाकात की थी। अनुराग पर रेप संबंधित कई धाराओं में केस दर्ज है और मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि, अनुराग को अभी तक पूछताछ के लिए नहीं बुलाया गया है।

भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात करेंगी पायल घोष
पायल घोष ने सोमवार को अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘मैं कल महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी जी से मुलाकात करूंगी और अगले कदम पर चर्चा करूंगी। जिन लोगों ने मेरा साथ दिया है उन लोगों का धन्यवाद। जय हिंद

एक्ट्रेस के वकील ने कहा-इंसाफ नहीं मिला तो पायल करेंगी भूख हड़ताल

पायल घोष ने सोमवार को रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के अध्यक्ष रामदास के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने अनुराग कश्यप को गिरफ्तार करने की मां की। एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैंने इस बारे में बात करने के लिए अपने करियर को जोखिम में डाला है। ऐसे दर्दनाक अनुभव के बारे में बोलने के लिए साहस चाहिए। सभी से अनुरोध है कि वे डरे नहीं और बाहर आकर बोलें।’ पायल के वकील नितिन सतपुते ने अपने ऑफिशियल स्टेटमेंट में कहा, ‘मेरी क्लाइंट ने मुझे बताया कि अगर उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा तो वह भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगी।’

Share
Now