Home / Politics / संसद की सुरक्षा में फिर हुई चूक, दीवार फांदकर भीतर घुसा शख्स, सुरक्षा बलों ने पकड़ा….

संसद की सुरक्षा में फिर हुई चूक, दीवार फांदकर भीतर घुसा शख्स, सुरक्षा बलों ने पकड़ा….

संसद भवन की सुरक्षा में एक बार फिर सेंध लग गई है। शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे एक शख्स पेड़ के सहारे दीवार फांदकर सीधे नई संसद के गरुड़ द्वार तक पहुँच गया। गनीमत रही कि वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने फौरन उसे पकड़ लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है। दिल्ली पुलिस ने घटना की पुष्टि की है।

ये पहली बार नहीं है जब संसद की सुरक्षा पर सवाल खड़े हुए हों। अगस्त 2024 में भी ठीक ऐसी ही घटना हुई थी, जब रेड क्रॉस रोड की तरफ से एक युवक दीवार फांदकर संसद परिसर में घुस आया था। हालांकि, अंदर जाने से पहले ही सुरक्षाबलों ने उसे काबू कर लिया था। बाद में जांच में पता चला कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ था। उस घटना के बाद दिल्ली पुलिस और खुफिया एजेंसियों में हड़कंप मच गया था।

इतना ही नहीं, दिसंबर 2023 में तो संसद भवन के भीतर ही अफरा-तफरी मच गई थी। लोकसभा की कार्यवाही के दौरान अचानक दो युवक विजिटर गैलरी से छलांग लगाकर हॉल में कूद पड़े थे। दोनों बेंचों पर चढ़कर हंगामा करने लगे, लेकिन तत्काल सुरक्षाकर्मी और सांसद हरकत में आए और उन्हें घेरकर पकड़ लिया गया।

Tagged:
[post-views]
Share
Now