पाकिस्तान के Lahore से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां प्रशासन ने शहर की 9 ऐतिहासिक जगहों के नाम बदलने का फैसला लिया है।
सबसे ज्यादा चर्चा उस फैसले की हो रही है, जिसमें इस्लामपुरा का नाम फिर से कृष्णनगर कर दिया गया है। वहीं बाबरी चौक को अब दोबारा जैन मंदिर चौक के नाम से जाना जाएगा।
बताया जा रहा है कि ये बदलाव पुराने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक नामों को वापस पहचान दिलाने के लिए किए गए हैं। सोशल मीडिया पर इस फैसले को लेकर बहस तेज हो गई है। कुछ लोग इसे इतिहास से जुड़ा कदम बता रहे हैं, तो कुछ इसे राजनीतिक फैसला मान रहे हैं।
लाहौर के कई इलाकों के नाम विभाजन के बाद बदले गए थे, लेकिन अब दशकों बाद पुराने नामों की वापसी ने नई चर्चा छेड़ दी है।
फिलहाल प्रशासन की तरफ से बाकी बदले गए नामों की सूची भी जारी की जा रही है।
पाक सरकार का बड़ा फैसला लाहौर में बदले 9 इलाकों के नाम: इस्लामपुरा फिर बना कृष्णनगर, बाबरी चौक अब जैन मंदिर …..






