Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

online ठगी करने वाले गैंग गिरफ्तार! जानिए चीन तक फैला नेटवर्क का राज।

इन दोनों ऑनलाइन ठगी का मामला तूल पकड़ते जा रहे हैं वही एक और मामला उत्तराखंड में सामने आया है।

बताया जा रहा है कि वर्क फ्रॉम होम और ऑनलाइन कमाई का झांसा देकर देशभर में लोगों को ठगने वाले गैंग के सरगना को एसटीएफ ने हरियाणा से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ देशभर में 855 मामलों में 37 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी ने लोगों से 21 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की है। आरोपी के तार चीन से भी जुड़े हैं। आरोपी अन्य साथियों के साथ चीन के क्लाइंट के लिए डमी खाते भी खोलता है।

शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि वह ऑनलाइन जॉब की तलाश में थी। उन्हें व्हट्सएप पर मैसेज प्राप्त हुआ। इसमें मैरिओट बोनवॉय होटल ग्रुप के लिए वर्क फ्रॉम होम का ऑफर दिया गया। इसके बाद टेलीग्राम एप पर @सोनिया2343 का मैसेज प्राप्त हुआ। जिसने स्वयं को होटल से होना बताया।


कमाई का लालच दिया। शुरुआत में ऑनलाइन होटल की बुकिंग कर कमीशन के रूप में कुछ राशि भी दी गई। इसके बाद मोटी कमाई का लालच देकर विभिन्न टास्क देकर विभिन्न्न खातों में 19.94 लाख रुपये जमा करा लिए।

इसमे पहले कुछ धनराशि दी जाती थी। बाद में मोटी कमाई का लालच देकर विभिन्न टास्क के रूप में राशि जमा कराता था। इसके बाद रिफंड के नाम पर और राशि जमा कराई जाती थी।

यह सभी खाते करंट अकाउंट खाते होते हैं। विदेशी लोग यह खाते क्रिप्टो खरीद के लिए उपयोग में लेते हैं और मनी ट्रेल मिटा दिया जाता है।

आरोपी ने बताया कि अब कृषि फर्मों, सोसायटी के नाम पर खाते खोले जा रहे हैं। क्योंकि, वह सुरक्षा से बचने के लिए आसान हैं।

आइए जानते हैं किस राज्य में कितने मामले दर्ज —

तेलंगाना 12, दिल्ली 9, उत्तर प्रदेश 4, छत्तीसगढ़ 3, उत्तराखंड 2, महाराष्ट्र 2, हरियाणा 2, कर्नाटक 2, चंडीगढ़ 1।

Share
Now