Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

समसा से पिस्टल लहराकर दहशत फैलाने के जुर्म में एक व्यक्ति गिरफ्तार

नावकोठी/बेगूसराय/थाना क्षेत्र अंतर्गत समसा से नावकोठी पुलिस ने हथियार दिखाकर दहशत फैलाने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि वह समसा वार्ड 11 निवासी अर्जुन पासवान का पुत्र राजा कुमार है।गुप्त सूचना मिली थी कि गिरफ्तार व्यक्ति हथियार के साथ दहशत का माहौल बनाने का प्रयास कर रहा है। शनिवार की रात्रि वह हथियार लेकर घूम रहा था।ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल बना था।इसकी सूचना पुलिस को मिली।एस आई खुशबू कुमारी और पुलिस बल  मौके पर पहुंचा।पुलिस को देखकर वह भागने का प्रयास किया किन्तु पुलिस अधिकारी ने पुलिस बल के सहयोग से मौके पर उसे खदेड़कर दबोच लिया।पुलिस के अनुसार वह मनबढ़ू किस्म का व्यक्ति है तथा हथियार लेकर ग्रामीणों में भय व दहशत फैलाता था।उसका फोटो भी हथियार के साथ मोबाइल पर वायरल हुआ था जिसे देखा जा रहा था। थानाध्यक्ष ने गिरफ्तारी के बाद आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share
Now