Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

हरेला पर्व पर नगर पालिका अध्यक्ष सहित कर्मचारियों ने मनाया बढ़कर…

सोमवार को हरेला पर्व पर उत्तरकाशी स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ स्थानीय जिला प्रशासन ने भी बढचढ कर प्रतिभाग किया। वही नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल ने हरेला पर्व पर नगर क्षेत्र में सौ से अधिक, देवदार, नीम अमरूद, अनार सहित अन्य फलदार वृक्ष लगाये।

वही कार्यक्रम में नगर पालिकाध्यक्ष ने बताया कि वृक्ष ही मानाव का आधार है। कोविड महामारी में हजारों लोगों की जान केवल ऑक्सीजन की फेफड़ों में कमी के कारण गई। समय-समय पर नए पौधों का लगाया जाना नितांत आवश्यक है जिससे पुराने वृक्षों की कमी को पूर्ण किया जासके।

साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष ने काली कमली के पीछे आस्था पथ पर सफाई अभियान चलाया। वही हरेला कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी शिवसिंह चौहान ने पौधों के रख रखाव के लिए पालिका के कर्मचारियों को नियुक्त किया। जिनकी जिम्मेदारी पौधों को मवेशियों से बचाव के साथ साथ उनके रखरखाव की होगी।
वही कार्यक्रम में मनोज शाह गीता रावत, सविता भट्ट महावीर चौहान,सहित पालिका कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share
Now