अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बांका के बहुद्देशीय प्रशाल मे विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी, बांका नवदीप शुक्ला द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित सभी छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के मानवाधिकारों शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है। आज के दिन दुनिया भर में लड़कियों के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में जागरूकता फैलाना है और उसे सशक्त बनाने पर जोर देना है। इसका लक्ष्य समाज में बालिकाओं को समान अवसर सम्मान और निर्णय लेने की शक्ति देना है। अपने संबोधन में जिला पदाधिकारी ने बताया कि पहली बार अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस 11 अक्टूबर 2012 को मनाया गया था इस अवसर पर जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस बांका रेणु कुमारी द्वारा बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा गया कि बालिकाओं के विकास उत्थान से ही राष्ट्र का विकास जुड़ा हुआ है जहां बालिकाएं अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य और जीवन जीती है उस देश में खुशहाली भी अधिक होता है । जबकि बच्चियों को आज भी कई जगह पर बोझ समझा जाता है इसी कड़ी में प्रत्येक वर्ष 11 अक्टूबर को पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है यह दिन लड़कियों को अधिकारों शिक्षा सम्मान अवसर और सशक्तिकरण को समर्पित है। इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी बांका देव नारायण पंडित ने अपने संबोधन में कहा कि इस दिवस की जेड बीमिंग महिला सम्मेलन से जुड़ी है जहां दुनिया भर की महिलाओं ने एकजुट होकर लड़कियों के अधिकारों की आवाज उठाई इसके बाद 19 दिसंबर 2011 को संयुक्त राष्ट्र ने आधिकारिक रूप से 11 अक्टूबर अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में घोषित किया। भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में लड़कियां आज भी कई चुनौतियों का सामना करती है जैसे बाल विवाह शिक्षा से वंचित रहना भेदभाव या हिंसा आदि यह दिवस हमें याद दिलाता है कि हर लड़की को समान अधिकार मिलना चाहिए। इस अवसर पर बालिकाओं के बीच भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न स्कूलों से आए छात्राओं ने भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में वर्षा कुमारी उत्क्रमित उच्च विद्यालय लख् नौडी ने प्रथम स्थान आलिया प्रवीण एसएस बालिका उच्च विद्यालय बांका ने द्वितीय स्थान तथा शालिनी कुमारी एन यू एच एस अमरपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीनों विजेताओं को मोमेंटो एवं विजेता कप प्रदान कर जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंच संचालक सुप्रिया श्री को भी विजेता कप कप प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला परियोजना प्रबंधक संजय कुमार महिला एवं बाल विकास निगम बांका एवं जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन बांका एवं वन स्टॉप सेंटर बांका के सभी कर्मी उपस्थित थे। मनोरंजन प्रसाद, ब्यूरो चीफ, बांका।






